राजशेखर
पेपर उद्योग से जुड़ी कंपनी श्रीशक्ति पेपर मिल्स (bse code-532701 ) में आज अपर सर्किट लगने की संभावना है। शुक्रवार (27 जून) को बाजार में जबरदस्त गिरावट के दौरान भी इस स्टाक में गतिविधि देखी जा रही थी। शुक्रवार को यह शेयर 13.63 पैसे में बंद हुआ था। आज किसी भी भाव में यह शेयर लेने में फायदा रहेगा। इस शेयर में आज या एक-दो दिनों में जबरदस्त खरीदारी हो सकती है। बाजार का रुख खराब बना रहा तो भी क्राफ्ट पेपर बनानेवाली श्रीशक्ति पेपर मिल्स (sree sakthi paper mills ltd ) के शेयर के भाव में कुछ ही दिनों के अंदर चालीस फीसदी तक की बढ़ोत्तरी हो सकती है। प्रदूषण के लगातार बढ़ते खतरे के कारण पैकेजिंग में पेपर का इस्तेमाल तेजी से बढ़ने लगा है। इस उद्योग का भविष्य बहुत ही अच्छा है। देश की तमाम बड़ी कंपनियों के लिए पैकेजिंग सामाग्री बनाने वाली केरल की यह कंपनी डिविडेंड देने के मामले में काफी उदार रही है।
Monday, June 30, 2008
sree sakthi paper में आज सर्किट लगने की संभावना
Monday, June 2, 2008
एपीड्ब्लू प्रेसीडेंट (APW PRESIDENT) की खरीदारी बेहतर
राजशेखर
दूरसंचार ( telecom )और उद्योगों के लिए खास उपकरण बनानेवाली कंपनी एपीड्ब्लू प्रेसीडेंट (apw president) की खरीदारी 140 .00-144.00 पर बेहतर है। कंपनी का तिमाही रिजल्ट अच्छा रहा है। शुद्ध लाभ 1.59 करोड़ से बढ़कर 2.74 करोड़ रुपये हो गया है। कंपनी का सलाना रिजल्ट भी अच्छा रहा है। शुद्ध लाभ 7.23 करोड़ से बढ़कर 9.08 करोड़ हो गया है। कंपनी का प्रदर्शन लगातार बेहतर हो रहा है। दूरसंचार सेक्टर का उज्जवल भविष्य को देखते हुए अमेरिकी कंपनी प्रेसीडेंट की भारतीय सब्सडिरी एपीड्ब्लू प्रेसीडेंट (APW PRESIDENT) में लंबी अवधि के लिए भी निवेश किया जा सकता है। 140.00 के आस-पास इसकी खरीदारी अच्छी है। कम समय में भी दस से बीस फीसदी तक मुनाफा संभव है। अगर बाजार में बहुत बड़ी गिरावट नहीं आती है तो मुमकिन है कि इस स्टाक में आज ही जबरदस्त तेजी देखने को मिले। कंपनी ने इस साल डिविडेंड( dividend बीस फीसदी से बढ़ाकर तीस फीसदी कर दिया है।
